Maharashtra Floor Test: सीएम शिंदे का सदन में शक्ति परीक्षण सफल, 164 वोट मिले

Maharashtra Floor Test: सीएम शिंदे का सदन में शक्ति परीक्षण सफल, 164 वोट मिले

मुबई, 4 जुलाई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे सरकार आज सदन में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने 164-99 के अंतर से विश्वास मत जीता लिया। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया था। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल का अंत हो गया था। वहीं अब शिंदे सरकार ने सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया। पढ़िए, महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

eknath shinde

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jul 04, 2022, 1:04 PM IST

मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया: महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस
Jul 04, 2022, 12:18 PM IST

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सदन में कहा कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए।
Jul 04, 2022, 12:17 PM IST

आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के कई विधायक विश्वास मत के बाद सदन से चले गए।
Jul 04, 2022, 11:48 AM IST

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 164-99 के अंतर से विश्वास मत जीता। 3 सदस्य वोटिंग से दूर रहे।
Jul 04, 2022, 11:42 AM IST

बहुजन विकास अघाड़ी जो एमवीए के साथ थे उन्होंने ने भी शिंदे-फडनवीस सरकार के पक्ष में वोटिंग की।
Jul 04, 2022, 11:41 AM IST

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
Jul 04, 2022, 11:36 AM IST

विधानसभा में विश्वास मत के दौरान एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी।
Jul 04, 2022, 11:35 AM IST

महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार 144 के बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई, मतगणना अभी भी जारी है।
Jul 04, 2022, 11:32 AM IST

विधानसभा फ्लोर टेस्ट के दौरान शिंदे गुट को अब तक 120 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
Jul 04, 2022, 11:31 AM IST

बहुमत परीक्षण के दौरान सदन में हंगामा। ईडी-ईडी के नारे लगाए गए। यह नारे उस वक्त लगे, जब विधायक प्रताप सरनायक ने शिंदे सरकार के समर्थन में अपना वोट किया।
Jul 04, 2022, 11:29 AM IST

शिवसेना एमएलए संतोष बागड़ ने एकनाथ शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट किया।
Jul 04, 2022, 11:27 AM IST

बहुमत परीक्षण के बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे विधानसभा पहुंच गए हैं।
Jul 04, 2022, 11:27 AM IST

विपक्ष ने ध्वनिमत के लिए ऐतराज जताया, जिसके बाद अब वोटिंग से फ्लोर टेस्ट होगा।
Jul 04, 2022, 11:23 AM IST

फ्लोर टेस्ट के बीच आदित्य ठाकरे अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।
Jul 04, 2022, 11:18 AM IST

विधायक श्यामसुंदर शिंदे ने आज विश्वास मत में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के पक्ष में मतदान किया। वह शिंदे गुट में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके पक्ष में मतदान किया।
Jul 04, 2022, 11:14 AM IST

सीएम शिंदे के पक्ष के विधायकों की वोटिंग जारी।
Jul 04, 2022, 11:14 AM IST

महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए वोटिंग शुरू। एक-एक एमएलए की सीट पर जाकर की जा रही वोटिंग
Jul 04, 2022, 11:10 AM IST

महाराष्ट्र विधानसभा: भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावाले ने विश्वास मत का समर्थन किया। ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट की मांग की। अध्यक्ष ने मांग की अनुमति दी और वोटिंग शुरू की गई। सदन में सदस्यों को गिनती के लिए खड़े होने के लिए कहा।
Jul 04, 2022, 10:58 AM IST

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे खेमे के एक और शिवसेना विधायक संजय बांगर सीएम एकनाथ शिंदे के साथ गए
Jul 04, 2022, 9:48 AM IST

फ्लोर टेस्ट के बीच आज दोपहर मुंबई के शिवसेना भवन में शिवसेना ने बुलाई अपने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक
Jul 04, 2022, 9:38 AM IST

आज महाराष्ट्र विधानसभा में आज एकनाथ शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट, रविवार को चुना गया था भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा का नया स्पीकर
Jul 04, 2022, 12:47 AM IST

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सोमवार को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी।
Jul 03, 2022, 8:42 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बागी शिवसेना विधायक के अपने धड़े के साथ एक होटल में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की।
Jul 03, 2022, 3:01 PM IST

आदित्य ठाकरे ने विधानसभा में कहा "मैं वही कहना चाहता हूं जो हमने देवेंद्र फडणवीस के कानों में ढाई साल (सीएम पद) के लिए कहा था। यदि वह इसके लिए सहमत होते, तो यह स्थिति नहीं आती और शायद यह भी बदल जाता (आज वह सीएम होते)।"
Jul 03, 2022, 2:59 PM IST

आज आए बागी विधायक (एकनाथ शिंदे गुट) हमसे नजरें नहीं मिला पा रहे थे। आप कब तक एक होटल से दूसरे होटल में जाने वाले हैं? इन विधायकों को एक दिन अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाना होगा। फिर वे लोगों का सामना कैसे करेंगे?: आदित्य ठाकरे
Jul 03, 2022, 2:57 PM IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज बाद में पार्टी की बैठक बुलाई है। इसमें दो विषयों पर चर्चा होगी। पहला विश्वास मत और दूसरा विपक्ष के नेता के रूप में पार्टी नेता चुना जाएगा: राकांपा नेता जयंत पाटिल
Jul 03, 2022, 2:55 PM IST

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल नार्वेकर को विधानसभा का स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी।
Jul 03, 2022, 2:54 PM IST

भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।
Jul 03, 2022, 12:39 PM IST

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना की यह सरकार महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों प खरा उतरने की कोशिश करेगी, हमे उम्मीद है कि बतौर स्पीकर आप हमारा इसमे सहयोग करेंगे
Jul 03, 2022, 12:39 PM IST

मैं खुद मंत्री था, कई और लोग मंत्री थे,जिन्होंने पिछली सरकार से अलग होने का फैसला लिया। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए यह बड़ी चीज है- एकनाथ शिंदे
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+