एकनाथ खडसे बोले, हमारी पार्टी के नेताओं ने मेरी बेटी और पंकजा को हरवाया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी के भीतर अब घमासन छिड़ गया है। पार्टी के ही नेता अपने समर्थकों या साथियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को वरिष्ठ BJP नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी के ही कुछ नेताओं पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के चुनावों में हार का मुंह देखने वाली अपनी बेटी और पंकजा मुड़े की हार की वजह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एकनाथ खडसे ने पंकजा मुंडे से मुलाकात के बाद बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा किमेरा और पंकजा का यह विचार है कि बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन्हें और रोहिणी को हराने का प्रयास किया। मैंने प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को इस बारे में सूचित कर दिया है। मेरी पंकजा से चर्चा हुई और पंकजा को भी लगता है कि उन्हें हराया गया है। खडसे ने यह बयान उस वक्त दिया है जबकि पार्टी की नेता पंकजा मुंडे बीजेपी से बगावत के संकेत दे चुकी हैं।
खडसे ने कहा कि, पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों की वजह से इनकी हार हुई है। उनके नाम मैंने चंद्रकांत पाटिल (महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष) को दे दिए हैं। देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है। खडसे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्होंने नेतृत्व किया उन्हें हार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करनी चाहिए? उन्होंने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूटने को लेकर कहा कि महायुति (गठबंधन) के लिए मतदान हुआ था। अगर दो कदम पीछे गए होते तो आज महायुति की सरकार होती।
बता दें कि ,बीजेपी ने इस वर्ष अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में खडसे को टिकट नहीं दिया था। हालांकि पार्टी ने उनकी बेटी को जलगांव जिले में उनके गृह क्षेत्र मुक्ताईनगर से टिकट दे दिया था। रोहिणी खडसे शिवसेना के बागी चंद्रकांत पाटिल से चुनाव हार गईं। वहीं पंकजा मुंडे बीड जिले में परली सीट पर अपने चचेरे भाई एवं एनसीपी उम्मीदवार धनंजय मुंडे से हार गईं।












Click it and Unblock the Notifications