एजाज खान बोले- अगर सब ठीक रहा तो मैं और पवित्रा पूनिया इसी साल कर लेंगे शादी, परिवार वालों को लेकर कही ये बात

एजाज खान बोले- अगर सब ठीक रहा तो मैं और पवित्रा पूनिया इसी साल कर लेंगे शादी, परिवार वालों को लेकर कही ये बात

Eijaz Khan And Pavitra Punia Married This Year? बिग बॉस -14 में पवित्रा पुनिया और एजाज खान को एक-दूसरे से प्यार हुआ। एजाज खान और पवित्रा पूनिया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि दोनों इस साल के अंत में शादी भी कर सकते हैं। एजाज खान ने ये बात खुद एक इंटरव्यू में कही है। पवित्रा पूनिया और एजाज खान बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद एक-दूसरे के साथ कई बार देख जा चुके हैं। पवित्रा पूनिया और एजाज खान दोनों ने मीडिया के सामने अपने प्यार की बात खुलकर की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात को लिखा था कि बिग बॉस में कंटेंट के लिए एजाज खान और पवित्रा पूनिया ने अपने लव एंगल को दिखाया। लेकिन अब पवित्रा और एजाज ने कहा है कि उनकी फीलिंग्स रियल थी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

'शादी इंशाअल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पर होगी'- एजाज खान

'शादी इंशाअल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पर होगी'- एजाज खान

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एजाज खान ने पवित्रा पुनिया संग रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि की है। एजाज खान ने कहा कि वो दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। एजाज खान ने इंटरव्यू में कहा, ''अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए। शादी इंशाअल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पर होगी। हम अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं। अगर सबकुठ ठीक रहा तो पवित्रा और मैं इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे।''

परिवार वालों के बारे में एजाज खान ने कही ये बात

परिवार वालों के बारे में एजाज खान ने कही ये बात

एजाज खान ने कहा, 'अभी हमारे परिवार वाले बहुत फैले हुए हैं। पहले उन्हें समेट लें उसके बाद हम शादी के बारे में सोचेंगे।' एजाज खान ने कहा, मेरे भाई और मेरे चचेरे भाई पवित्रा से मिले हैं। मैं उसके भाई से भी मिला हूं। वो सब हो चूका है, अब दूसरी पीढ़ी से मिलने की योजना बन रही है।

शादी के बारे में पवित्रा ने क्या कहा?

शादी के बारे में पवित्रा ने क्या कहा?

इसी इंटरव्यू में पवित्रा ने भी कहा कि वो और एजाज खान जल्दी शादी करेंगे। पवित्रा पूनिया ने कहा, बहुत जल्द ये सारी चीजें होंगी। हम अपने भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम भविष्य के बारे में आशा और इच्छा रख सकते हैं।

पवित्रा ने एजाज से प्यार को लेकर कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। हम दोनों अब इसे महसूस कर रहे हैं। हमने बिग बॉस के घर के अंदर लड़ाई की और उस वक्त भी एक-दूसरे के लिए भावनाएं थीं। अब, हम घर से बाहर आ गए हैं और एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को कबूल कर चुके हैं।

'Bigg Boss में पवित्रा के साथ हुए लड़ाई का वीडियो देख...'

'Bigg Boss में पवित्रा के साथ हुए लड़ाई का वीडियो देख...'

एजाज खान ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अब जब मैं घर से बाहर आ चुका हूं तो मैं पवित्रा के साथ अपनी लड़ाई के वीडियो क्लिप्स देखता हूं। मैं और वह अजीब मुस्कुराहट अपने चेहरे पर देखता हूं कि अरे यार मुझे पवित्रा पर गुस्सा क्यों नहीं आ रहा है? उसके लिए मेरे मन में हमेशा से ही प्यार था और अब मैंने उसके प्रति अपनी फीलिंग्स का इजहार भी कर दिया है। अब मैं पूरी जिंदगी उसे टॉर्चर करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+