8 साल के बच्चे ने गुजर चुकी मां को लिखी भावुक चिट्ठी, कहा- रात को आपसे बात करता हूं लेकिन...

नई दिल्ली। 'क्रिसमस' के मौके पर लोगों के जेहन में क्रिसमस ट्री और कार्डस के बीच 'संता क्‍लॉज' का ख्याल जेहन में आता है। क्रिसमस के मौके पर यूरोपीय देशों में अलग ही धूम दिखाई देती है। बीते दिन यानी 25 दिसंबर को भी पूरा यूरोप क्रिसमस के रंगों में रंगा था लेकिन एक 8 साल का बच्चा था जो उदास था और इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी अपनी मां को बहुत याद कर रहा था। इस बच्चे ने अपनी मृत मां को एक चिट्ठी लिखी है जो हर किसी को भावुक कर देगी।

कुछ महीने पहले हैरी की मां का निधन हो गया था

कुछ महीने पहले हैरी की मां का निधन हो गया था

बच्चे के ग्रीफ काउंसलर ने सलाह दी थी कि वह क्रिसमस के मौके पर किसी ऐसे शख्स को चिट्ठी लिखे जिसका वह सम्मान करता हो, उसे बेहद प्यार करता हो। इसके बाद 8 साल के इस बच्चे ने अपनी मां को चिट्ठी लिखी। बच्चे की 34 साल की मां का मार्च में निधन हो गया था। हैरी ने अपनी मां को बताया है कि कैसे अपनी फुटबॉल टीम के लिए खेलते हुए वह प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और वह उन्हें संडे डिनर्स पर कितना मिस करता है।

मैं रोज रोता हूं पर किसी को बताता नहीं- हैरी

मैं रोज रोता हूं पर किसी को बताता नहीं- हैरी

चिट्ठी में हैरी ने लिखा है, 'रात को कभी-कभी मैं आपसे बात करता हूं लेकिन आप जवाब नहीं देती हैं, काश कि आप मुझसे बात करतीं। अगर आप वापस आ जाती हो तो मैं अपनी सारी ब्रॉकली और स्प्राउट्स खाऊंगा और अपने कमरे को भी साफ रखूंगा। मैं काम करने में आपकी मदद भी करूंगा, मैं आपको तंग नहीं करूंगा।' हैरी ने अंत में लिखा, 'मैं रोज रोता हूं पर किसी को बताता नहीं हूं।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी

हैरी के पिता ने इसके बारे में बताया कि वह अपनी मां की मौत के बाद एकदम टूट गया था, वह उदास रहने लगा था। हैरी के पिता ने बताया कि चिट्ठी लिखने के बाद उसने पूछा कि क्या उसकी मां तक ये चिट्ठी पहुंच जाएगी। इसपर उन्होंने कहा कि एंजेल्स उसे वहां पहुंचा देंगे। उन्होंने वह चिट्ठी पार्क में एक बेंच पर रख दी, लेकिन यहीं पर किसी के हाथ ये चिट्ठी लग गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+