Eid ul-Fitr 2021:अभिषेक से लेकर अनिल कपूर तक, बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने फैन्स को कहा- ईद मुबारक

Eid ul-Fitr 2021:अभिषेक से लेकर अनिल कपूर तक, बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने फैन्स को कहा- ईद मुबारक

नई दिल्ली, 14 मई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में आज यानी 14 मई को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोग, नेता से अभिनेता तक लोगों को ईद की बधाई सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत ईद मनाने की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, दीया मिर्जा, आर माधवन, सुष्मिता सेन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने फैंस को और फॉलोअर्स को ईद की मुबारकबाद दी। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैन्स को बधाई देते हुए ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों को ईद मुबारक कहा है। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने स्टे होम स्टे सेफ और मास्क ऑन का हैशटैग भी चलाया है।

Eid ul-Fitr 2021

-अक्षय कुमार ने अपने फैन्स को ईद की बधाई देते हुए लिखा है, सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आप सभी को अच्छा स्वास्थ्य और शांति दें।

-वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने फैन्स को ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा है, रोजा के जरिए, सभी की दुआ मांगने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!! और इस मुश्किल समय मानवता की मदद करने के लिए भी धन्यावाद। ये दिन स्वास्थ्य और शांति से भरा हुआ हो।

-अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा है, उनके लिए इस ईद दुआ कीजिए, जो अब दुआ नहीं कर सकते हैं। उनके लिए दुआ कीजिए, जन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की ज्यादा जरूरत है। इस ईद हम उन सभी के लिए दुआ करते हैं, जिनके लिए अब दुआ करने वाला कोई नहीं रहा।''

-मोहम्‍मद जीशान अयूब ने वीडियो शेयर कर कहा है कि ईद मुबारक।

- मनोज वाजपेयी ने लिखा, स्टे हैप्पी, स्टे हेल्दी, ईद मुबारक। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने कहा- ईद मुबारक इंडिया।

-कविता कौशिक ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, ईद मुबारक, आप सबको ढेर सारा प्यार।

-अभिनेता आर माधवन ने लिखा- आप सभी को और आपके परिवार ईद मुबारक।

- दिया मिर्जा ने लिखा- चांद मुबारक। तो वहीं वरुण धवन ने लिखा- हेल्थ फर्स्ट, इंडिया फर्स्ट। ईद मुबारक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+