लद्दाख में ईद आज, जानिए बाकी देश में कब मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। इस्लामिक कैलेंडर में बेहद खास माने जाने वाले महीने रमजान अब खत्म होने जा रहा है। चांद दिखने के साथ ही ये महीना खत्म हो जाएगा और अगले महीने शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाएगी। चांद महीने के 29 या 30 दिन होने के बाद दिखता है। शनिवार को रमजान के 29 दिन हो गए हैं। ऐसे में अगर आज चांद दिखता है तो इतवार को देशभर में ईद होगी, अगर चांद नजर नहीं आया तो सोमवार, 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

Eid ul Fitr 2020 date moon sighting time when india will celebrate Eid

सउदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों में आमतौर पर चांद एक दिन पहले दिखता है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को 29 रमजान हो चुके हैं लेकिन वहां चांद नहीं दिखा। ऐसे में अरब देशों में रविवार को ईद होगी तो भारत मे ईद होने की उम्मीद सोमवार की है। वहीं आज भारत के लद्दाख में ईद मनाई जा रही है। आज लोगों ने अपने घरोमें ही नमा पढ़ी और ईद मनाई। लद्दाख में ईद मना रहे रहे कई लोगों का कहना है कि उन्हें कारगिल में चाँद दिख गया था, इसलिए उन्होंने मनाई है।

इस बार बिल्कुल अलग है ईद

ईद-उल-फितर को दुनियाभर में काफी जोश के साथ मनाया जाता है। ईद पर घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं, लोग आपस में गले मिलते हैं और गिले शिकवे दूर करते हैं। सभी लोग ईदगाह में इकट्ठा होकर नमाज भी अदा करते हैं। इस साल ईद का त्योहार बिल्कुल अलग है। कोरोना महामारी के चलते भारत समेत दुनिया के बहुत से मुल्कों में लॉकडाउन है। मेडिकल क्षेत्र के माहिर लोगों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में लोगों को नमाज के लिए इकट्ठा ना होने, गले नहीं मिलनेऔर अपने-अपने घरों में ही ईद मनाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में साफ है कि इस बार ये त्योहार बिल्कुल अलग तरह से मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+