1 अगस्त को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया ऐलान

नई दिल्ली। देश में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार एक अगस्त को मनाय जाएगा। दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी और मरकजी चांद कमेटी, लखनऊ ने मंगलवार शाम को इसका ऐलान कर दिया है। मरकजी चांद कमेटी महल के सदर और शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फंरगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने कहा, आज 21 जुलाई को जिलहिज्ज का चांद नहीं दिखा है। इसलिए जिलहिज्ज की पहली तारीख 23 जुलाई को होगी और ईद-उल-अजहा 1 अगस्त को मनाई जाएगी।

Eid Al Adha bakrid to be celebrated on August 1 Delhi Jama Masjid Shahi Imam Syed Ahmed Bukhari announces

मुसलमानों के प्रमुख त्यौहारों में से एक ईद-उल-अजहा अरबी महीने जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। अगर मंगलवार को चांद दिख जाता तो जिलहिज्ज के महीने की पहली तारीख कल यानी 2 जुलाई को होती और ईद 31 जुलाई को हो जाती। अब जबकि चांद नहीं दिखा तो 3 जुलाई को जिलहिज्ज का पहला दिन होगा और दसवें दिन यानी 1 अगस्त को बकरीद मनाई जाएगी।

बकरीद पर मुसलमान जानवरों की कुर्बानी देते हैं और दुनियाभर में ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।। हालांकि इस साल बकरीद का त्योहार हर साल की तरह नहीं होगा। इसकी वजह है कोरोना वायरस महामारी का फैला होना। कोरोना के चलते धार्मिक सभाओं की मंजूरी नहीं है। ऐसे में ईदगाह में नमाज नहीं हो सकेगी। वहीं हर साल जिस तरह से बकरीद से पहले जानवरों के बाजारर लगते हैं, वो भी इस बार कम दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+