माकन ने उड़ाया मजाक, उठाया स्मृति ईरानी की शिक्षा पर सवाल

उन्होंने ट्वीट के जरिए उनपर हमला करते हुए कहा कि क्या कैबिनेट है मोदी की? मानव संसाधन विकास मंत्री ग्रेजुएट भी नहीं हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उनका हलफनामा भी यही कहता है।अजय माकन के ट्वीट के बाद स्मृति ईरानी को ट्विटर पर तो जबरदस्त समर्थन मिला हैं। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी उनके पक्ष में खड़े हुो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके बारे में ऐसा कुछ बोला गया है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सारा देश उनकी नेतृत्व क्षमता से परिचित है। मोदीजी ने उन्हें उनकी काबिलियत के आधार पर ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मोदी की प्रबल समर्थक मानी जाने वालीं पत्रकार-लेखक मधु किश्वर ने अजय माकन का समर्थन करते हुए कहा है कि स्मृति ईरानी महज 12वीं पास हैं। क्या भारत का शिक्षा मंत्री का होने के लिए इतना पर्याप्त है?
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी महज 38 साल की है और उन्होंने पहली बार मंत्री पद का कार्यभार संभाला हैं। पदभार संभालने के बाद ईरानी ने उच्च शिक्षा पर खर्च बढ़ाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications