शिक्षा मंत्री ने छात्रों/शिक्षकों के सवालों के दिए जवाब, बोर्ड परीक्षा, सिलेबस और JEE-NEET पर दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव सेशन के जरिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में परिवर्तन को अपनाते हुए जिस तरह सफलतापूर्वक तरीके से आपने जीवन को आगे बढ़ाया है, वह अपनेआप में बहुत महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षा विभाग लगातार संवाद से जुड़ा हुआ है। विषम परिस्थितियों में हमने शिक्षा के अभियान को रुकने नहीं दिया है। छात्रों के लिए उन्होंने कहा कि हमने आपकी शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है।
Recommended Video

लॉकडाउन की प्रक्रिया में जो व्यवधान हैं, वो जल्द ही दूर होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की जो परीक्षा आयोजित कीं, उसमें 91 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 17 लाख 50 हजार छात्र बैठे थे, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्र पास हुए हैं। 13 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक तक हासिल कर टॉप किया है। सीबीएसई ने 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सिलेबस को कम किया है। नीट-जेईई की परीक्षाओं से जुड़ा विषय भी है, उसे लेकर सबके मन में सवाल होंगे कि ये परीक्षा कब होंगी, कैसे होंगी। लेकिन इस साल जेईई और नीट परीक्षा को सफल तरीके से संपन्न किया गया और छात्रों का एक साल बचाया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कही ये जरूरी बातें-
- सीबीएसई ने काउंसलिंग सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई है।
- मेरा स्कूलों के प्रिंसिपल से अनुरोध है कि सिलेबस के जो चैप्टर हटाए गए हैं, उनकी जानकारी शिक्षकों और छात्रों को दें।
- परीक्षा की तारीख के बारे में पहले ही घोषणा की जाए ताकि छात्रों को तैयारी का पूरा मौका मिले।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी दुनिया, पूरे देश ने बहुत उत्सव के साथ स्वीकार किया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नवाचार है।
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जब स्कूल खुलेंगे तो उनमें स्कूल प्रबंधक को सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा, नीट परीक्षा सबसे बड़ा उदाहरण है।
- जब एक छात्र ने कहा कि हमें लैब जाने का मौका नहीं मिला तो क्या 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द या स्थगित होगी, तो इसपर पोखरियाल ने कहा, प्रैक्टिकल परीक्षा सीबीएसई में प्रैक्टिकल स्तर पर होती हैं। अगर आने वाले समय में ऐसी परीक्षा नहीं होने की स्थिति उत्पन्न होती है तो हम आपके सुझाव पर विचार करेंगे।
- सीबीएसई ने मार्कशीट से फेल शब्द को हटा दिया है, इससे अच्छा लगा।
- नीट परीक्षा कोरोना काल की सबसे बड़ी परीक्षा साबित हुई है।
- चुनाव आयोग ने परीक्षाओं का उदाहरण लेते हुए सावधानीपूर्व चुनाव संपन्न कराए हैं।
- हमने स्कूल खोलने का फैसला राज्यों पर छोड़ा है।
- नीट परीक्षा ऑफलाइन होती रही है और जेईई मेन ऑनलाइन होती है। नीट को अगर ऑनलाइन कराने के अधिक सुझाव आते हैं, तो इसपर विचार करेंगे।
- सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 फीसदी सिलेबस कम किया है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications