Education Budget 2023: शिक्षा के लिए कैसा रहा बजट ? एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में बंपर भर्ती
Education Budget 2023: वित्त वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में शिक्षा पर 8 फीसदी ज्यादा खर्च करने का ऐलान किया गया है। टीचरों की ट्रेनिंग और भर्ती पर भी फोकस किया गया है।

Education Budget 2023 of India: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 के वार्षिक बजट में शिक्षा के बजट में 8% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 2022-23 में इसके लिए 1.04 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान था, जिसे अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 1.12 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। इनमें से स्कूली शिक्षा विभाग को 68,804 करोड़ रुपए और उच्च शिक्षा विभाग को 44,094 करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। वैसे शिक्षा मंत्रालय की सबसे बड़ी योजना सर्व शिक्षा अभियान को इस साल लगभग उतनी ही रकम देने का ऐलान किया गया है, जितनी पिछली बार दी गई थी। इस बार इस स्कीम के लिए 37,453 करोड़ रुपए दी गई है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 37,383 करोड़ रुपए दी गई थी। लेकिन, इस बजट में वित्त मंत्री ने कुछ ऐसी घोषणाएं की हैं, जिससे महामारी के दौरान प्रभावित हुए छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलने की संभावना है।
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बच्चों और किशोरों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया है। इसी तरह का ऐलान 2018 में भी किया गया था और आईआईटी खड़गपुर एक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी चला भी रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा व्यवस्था और नई घोषणा में क्या फर्क है।
टीचर्स ट्रेनिंग
बजट घोषणा के मुताबिक टीचरों की ट्रेनिंग को इनोविटिव तरीके से फिर से तैयार किया जाएगा, जिसमें पाठ्क्रमों के आदान-प्रदान, लगातार प्रोफेशनल डेवलपमेंट, डिपस्टिक सर्वे और इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) के अमल पर जोर रहेगा। इसके लिए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट और जीवंत संस्थानों के तौर पर विकसित किया जाएगा। वहीं मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे और मेडिकल उपकरणों की ट्रेनिंग के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में बंपर भर्ती
इस साल के बजट में शिक्षा को लेकर एक जो बड़ी घोषणा की गई है, उसमें से एक एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों से संबंधित है। इसके लिए केंद्र सरकार अगले 3 वर्षों में 38,800 टीचरों और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती करेगी। इससे देश के 740 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.5 लाख आदिवासी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
यह विद्यालय देश के उन आदिवासी बहुल ब्लॉक में खोला जाता है, जहां अनुसूचित जनजातियों की आबादी 50% से अधिक या कम से कम 20,000 होती है। यहां 6ठी से लेकर 8वीं तक के आदिवासी बच्चों को शिक्षा से लेकर उनके चहुंमुखी विकास पर ध्यान दिया जाता है।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications