Rakul Preet Singh की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स मामले में ED ने भेजा समन
बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ड्रग्स के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेजा है।

बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ड्रग्स के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें समन भेजा है। साथ ही एजेंसी की तरफ से एक्ट्रेस को 19 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में इससे पहले रकुल प्रीत से ईडी ने 2021 में भी पूछताछ की थी।
इनकों भी भेजा गया है नोटिस
साक्षी टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में राणा दग्गुबाती, पुरी जगन्नाथ सहित अन्य सेलेब्रिटीज को भी नोटिस भेजा गया है। एजेंसी की तरफ से इन सभी को भी 19 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने रकुल प्रीत से 2021 में मामले में ढाई घंटे से भी ज्यादा पूछताछ की थी।
जानें पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपए का ड्रग्स जब्त किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने 12 मामले दर्ज किए थे। इनमें से 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। जबकि अन्य को ईडी ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की है। मामले में रकुल प्रीत, राणा दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और मुमैथ खान सहित अन्य का नाम शामिल हैं।
कन्नड़ फिल्म से रखा था फिल्मी दुनिया में कदम
रकुल प्रीत सिंह ने अभिनय की शुरुआत 2009 में कन्नड फिल्म "गिल्ली" से की थी। यह फिल्म सेल्वाराघवन की फिल्म 7जी रैनबो कॉलोनी की कहानी पर आधारित है। इसके बाद रकुल ने तेलुगू फिल्म केरतम में सिद्धार्थ राजकुमार के साथ काम किया। लेकिन फिल्म में उन्हें बहुत कम जगह मिली थी। यह फिल्म तमिल में किसी अन्य निर्देशक और समान कलाकारों के साथ बनाया गया था। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं किया गया है।
छतरीवाली में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म छतरीवाली है। यह फिल्म 2023 के जनवरी-फरवरी में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही जारी होगी। लेकिन अभी तक रिलीज की डेट नहीं बताई गई है। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं। उनके साथ सतीश कौशिक, राजेश तैलंग और सतीश व्यास भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर 1 दिसंबर को ही जारी कर किया जा चुका है। आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने बहुत ही कम समय में सिनेमा में अपनी जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें- '15 दिनों के लिए भूल जाओ सचिन के बेटे हो', योगराज सिंह ने अर्जुन को चंडीगढ़ में दी ऐसी ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications