मनीष मल्होत्रा समेत इन दो फैशन डिजाइनर्स को ED ने किया तलब, पंजाब से जुड़े मामले में पूछे जाएंगे सवाल

मुंबई, 23 जून। बॉलीवुड में काम करने वाले फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को तीनों फैशन डिजाइनर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। कैश के लेनदेन मामले में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को ईडी ने दिल्ली मुख्यालय में गुरुवार और शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि यह मामला पंजाब से जुड़ा हुआ है।

Recommended Video

    फैशन डिजाइनर Manish Malhotra, Sabyasachi और Ritu Kumar को ED ने क्यों किया तलब | वनइंडिया हिंदी
    तीनों फैशन डिजाइनरों को किया गया तलब

    तीनों फैशन डिजाइनरों को किया गया तलब

    दरअसल, पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ जांच के सिलसिले में शीर्ष डिजाइनरों को राष्ट्रीय एजेंसी ने तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुखपाल सिंह खैरा ने एक शादी समारोह के लिए कपड़े डिजाइन करने का काम तीनों फैशन डिजाइनरों को सौपा गया था जिसके कैश पेमेंट का रिकॉर्ड ईडी को नहीं मिला है। इसी सिलसिले में अपना पक्ष रखने के लिए ईडी ने मनीष मल्होत्रा सहित अन्य दो दिग्गज फैशन डिजाइनर्स को तलब किया है।

    फैशन डिजाइनर्स से क्या जानना चाहती है ED

    फैशन डिजाइनर्स से क्या जानना चाहती है ED

    बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी और रितु कुमार के डिजाइनर कलेक्शन सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस है। कई कॉपोर्रेट और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनके डिजाइन किए गए कपड़े पहनती हैं। सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ जांच संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ईडी तीनों फैशन डिजाइनर्स से कुछ नकद भुगतान के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण चाहती है।

    क्या है मामला?

    क्या है मामला?

    बताया जा रहा है कि ईडी ने 2015 के फाजिल्का ड्रग तस्करी मामले के सिलसिले में मार्च 2021 में खैरा की संपत्तियों पर छापा मारा था, जिसके खिलाफ विधायक ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया था। छापे के बाद ईडी ने दावा किया था कि लगभग 12 वर्षों में उसके बैंक खातों में 4.86 करोड़ रुपए जमा किए गए थे लेकिन आयकर विभाग के पास उन्होंने सिर्फ 99 लाख रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी। ईडी चार अप्रैल को खैरा के फोन सहित उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर कोर्ट से जांच करने की अनुमति मांगी थी, जिसके खिलाफ विधायक ने अदालत में एक नई याचिका दायर की थी।

    यह भी पढ़ें: केआरके ने दिग्गज एक्टर्स के सामने रखा प्रस्ताव, बॉलीवुड को मेरे रिव्यू से बचाना है तो ये काम करना होगा..

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+