CM अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉल के जरिए दिल्ली की अदालत में हुए पेश, कहा- 16 मार्च को खुद आऊंगा

ED summons case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शनिवार (17 फरवरी) को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। ईडी के कई समन पर उपस्थित न होने पर जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दायर की थी। जिसकी वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल को अदालत में पेश होना था।

कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, 'मैं खुद वहां फिजिकली आना चाहता था लेकिन दिल्ली विधानसभा में अचानक विश्वास प्रस्ताव आ गया है। बजट सत्र भी चल रहा है, जो 1 मार्च तक चलेगा। इसके बाद की किसी भी तारीख पर मैं खुद आऊंगा।''

Arvind Kejriwal

कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की दलील सुनने के बाद पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय कर दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+