ED ने जब्त की आप मंत्री कैलाश गहलोत के भाई की 1.46 करोड़ की संपत्ति, की थी ये हेरा फेरी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत की 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ये कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय ने FEMA कानून के तहत की है। दरअसल हरीश गहलोत को लेकर खबर मिली थी कि उन्होंने दुबई में पढ़ाई कर रहे अपने एनआरआई बेटे नितेश गहलोत को हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये भिजवाए थे। साथ ही ये कहा गया था कि इन पैसों से दुबई में दो फ्लैट बुक किए गए हैं।

ED Seized 1.46 crore worth property of aap ministers brother

जानकारी मिली कि हवाला में काम करने वाले इंदरपाल वधावन के जरिए ये पैसे नितेश तक भेजे गए थे। नितेश को एक करोड़ में से 96 लाख रुपये पहुंचाए गए जबकि हवाला कारोबारी ने 4 लाख रुपये कमीशन के रूप में रखे थे। इन पैसों को भेजने का मुख्य उद्देश्य फ्लैट बुक करना ही था।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 में अब तक जब्त हुई 3300 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब, नकदी, आभूषण जब्त

इन पैसों के भेजे जाने के बाद गिरीश ने 26 दिसंबर 2018 को नितेश के दुबई बैंक खाते में 50 लाख रुपये पढ़ाई के नाम पर भेजे। ईडी का कहना है कि नितेश ने इससे मां बाप, बड़े भाई और खुद के नाम पर फ्लैट बुक किया। बता दें कि कैलाश गहलोत दिल्ली के नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। बीते साल अक्टूबर में कैलाश गहलोत के घर पर भी छापेमारी की गई थी जहां 120 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगा था।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+