ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों पर मारा छापा, एमके स्टालिन ने भाजपा पर बोला हमला
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों छापा मार, सीएम एमके स्टाालिन ने भाजपा को घेरा है।
तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी ने कई ठिकानों पर छापे मारे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे की कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
सीएम एमके स्टालिन ने भाजपा केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है।

स्टलिन ने कहा भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का राजनीतिक रूप से सामना करने के बजाय उन्हें पिछले दरवाजे से डराने की भाजपा की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलेगी।
बीजेपी अपने नियंत्रण में जांच एजेंसियों के माध्यम से अपने राजनीतिक विरोधियों को नियंत्रित करती रही है। देश भर से इसके कई उदाहरण सामने आए हैं।
स्टनिल ने नाराज होकर केंद्र को घेरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। स्टलिन ने सवाल किया कि इसका क्या मतलब है जब केंद्रीय गृह मंत्री की चेन्नई यात्रा के कुछ दिनों बाद इस तरह की कार्रवाई की जाती है? स्टनिल ने DMK और सरकार की तीखी आलोचना की।
स्टनिल ने 2016 की कार्रवाई का किया जिक्र
स्टालिन ने कहा यहां तक की इनकम टैक्स विभाग ने 2016 में तमिलनाडु सचिवालय के अंदर तत्कालीन मुख्य सचिव राम मोहन राव को लेकर छापा मारा था, तब भी मैंने इसकी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था।
जाानें ईडी ने क्यों मारे छापे
बता दें प्ररवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ तलाशी ली। करूर जिले के डीएमके के मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अधिकारी उनके परिसर में क्या खोज रहे थे और उन्होंने जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications