INX मीडिया मामले में कार्ती चिदंबरम के दिल्ली-चेन्नई ठिकानों पर ED की छापेमारी
नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी कार्ती चिदंबरम के चेन्नई और दिल्ली के ठिकानों पर चल रही है। ईडी यह छापेमारी आईएनएक्स मीडिया मामले में कर रही है। इससे पहले ईडी ने कार्ती चिदंबरम ने गुरुवार को समन जारी किया था। ईडी ने कार्ती को समन जारी करके उन्हें 16 जनवरी को पेश होने को कहा था, इससे पहले कार्ती ने ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें फिर से मनी लॉड्रिंग मामले में समन भेजा है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष ईडी ने कार्ती व अन्य के खिलाफ मनी लॉड्रिंग मामले में मामला दर्ज किया था।

इससे पहले जिस तरह से सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम को एयरसेल मैक्सिम मामले में सम्मन जारी किया था उसके खिलाफ कार्ती ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कार्ती चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि सीबीआई ने उन्हें अवैध समन भेजा है और सीबीआई उन्हें लगातार शोषित कर रही है।
कार्ती चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी केंद्र सरकार के अधिकार में है, जो समय समय पर गलत प्रेस रीलीज जारी करते हैं और इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। कार्ती ने अपनी याचिका में लिखा है कि यह सबकुछ राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है और इसके जरिए ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। कार्ती के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल को उस आधार पर समन भेजा गया है, जिसमें उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications