रेलवे टेंडर घोटाला: ईडी ने लालू-तेजस्वी और राबड़ी के खिलाफ फाइल की चार्जशीट

नई दिल्ली। रेलवे टेंडर घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। रेलवे टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में ED ने दाखिल की। रेलवे टेंडर घोटाले में दो चार्जशीट दाखिल की गई हैं। लालू परिवार पर आईआरसीटीसी के दो होटलों के टेंडर में हेराफेरी का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में 16 अप्रैल को आरोप-पत्र दायर किया था।

lalu

आरोपपत्र में कई अहम खुलासे किये गये हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि लालू यादव के रेलमंत्री रहते लीज पर होटल दिये गए थे और गुप्ता की कंपनियो के जरिए ही पैसा आया था। इसके आलावा उनपर कई संगीन आरोप लगाए गए है। यह मामला मामला साल 2006 में रेलवे के होटल आवंटन में गड़बड़ी से जुड़ा है। उस समय लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। लालू के परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाए गए हैं।

इसके अलावा लालू यादव को शुक्रवार को दूसरा झटका लगा। रांची हाईकोर्ट ने उनकी औपबंधिक जमानत याचिका को खारिज कर दिया और साथ ही 30 अगस्त को सरेंडर करने आदेश दिया। इससे पहले 17 अगस्त को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत की अवधि को 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था।

सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि वे पूर्णतया स्वस्थ नहीं हुए हैं, इसलिए उनकी जमानत की अवधि को 3 माह के लिए बढ़ा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+