BiharTopperScam: मुख्य आरोपी बच्चा राय की 4.53 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। बिहार में टॉपर स्कैम में मुख्य आरोपी बच्चा राय की 4.53 करोड़ रुपए की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर ली है। बच्चा राय पर आरोप था कि उसने बिहार में इंटर टॉपर घोटाला किया। अपने इस गोरखधंधे के दम पर बच्चा राय ने करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। ईडी को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उसने संपत्ति में कई जगह निवेश किया है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष बिहार में टॉपर्स घोटाला सामने आया था जिसमे बच्चा राय का नाम सामने आया था।

bachha rai

बच्चा राय पर आरोप था कि उसने विष्णु राय कॉलेज का परीक्षा परिणाम प्रभावित किया था और रिजल्ट को प्रभावित कर फर्जी तरीके से लोगों को परीक्षा में टॉप कराया था। जिसके बाद उसने बच्चा राय ने पुलिस के सामने खुद समर्पण कर दिया था। बच्चा राय को पुलिस ने गिरफ्तार करके उससे इस मामले में पूछताछ की थी। बच्चा राय भगवानपुर स्थित विष्णु राय कॉलेज का तत्कालीन प्राचार्य था। बच्चा राय को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया था।

शिक्षा विभाग ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद रूबी राय, राहुल कुमार और सौरभ श्रेष्ठ के अलावा पुत्री शालिनी राय को भी पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया था। मौजूदा समय में बच्चा राय जेल में बंद है। आपको बता दें कि इस टॉपर्स घोटाले की वजह से नीतीश सरकार की काफी किरकिरी हुई और परीक्षा परिणामों पर सवाल खड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें- बाइक रैली, भड़काऊ भाषण ने कुछ इस तरह छीनी औरंगाबाद की शांति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+