पीएनबी फ्रॉड केस: ईडी ने जब्त की मेहुल चोकसी की 14.45 करोड़ की संपत्ति

पीएनबी फ्रॉड केस:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी मेहुल चोकसी की 14.45 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। चोकसी की गीतांजलि ग्रुप पर ईडी ने ये कार्रवाई की है। चोकसी इस ग्रुप के डायरेक्टर हैं। जो सपंत्ति जब्त की गई है, वो गोरेगांव मुंबई में हैं। मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में हजारों केरोड़ के फ्रॉड के आरोप हैं और वो तीन साल से देश से फरार हैं। ईडी ने इससे पहले भी मेहुल चोकसी और इस केस के दूसरे आरोपियों की काफी संपत्ति को जब्त किया है।

ED attached assets of 14.45 crores of Mehul Choksi company Gitanjali in PNB bank fraud

सीबीआई और प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) को चोकसी की तलाश है।चोकसी के प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला चल रहा है। पंजाब नैशनल बैंक घोटाले के अभियुक्त कारोबारी मेहुल चोकसी भारत से भागकर एंटीगा चले गए थे। मेहुल चोकसी को जनवरी 2018 को एंटीगा और बारबुडा की नागरिकता मिल गई थी।

पीएनबी घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा के गबन का आरोप हैं। ये मामला 2018 में सामने आया था। घोटाले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के अलावा उनकी पत्नी ऐमी, उनके भाई निशाल और मामा मेहुल चोकसी मुख्य अभियुक्त हैं। आरोप है कि इन सभी अभियुक्तों ने बैंक के अधिकारियों के साथ साजिश रचकर बैंक को नुकसान पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+