इक्वाडोर सरकार ने कहा- हमने ना तो नित्यानंद को शरण दी, ना ही कैलासा बसाने को द्वीप
नई दिल्ली। भारत छोड़कर भागे दुष्कर्म आरोपी नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उस पर बस जाने का दावा किया है। इसकी जानकारी उसने वेबसाइट पर भी दी है। वहीं इक्वाडोर सरकार ने नित्यानंद के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इक्वाडोर की ओर से साफ किया गया है कि उन्होंने नित्यानंद को शरण नहीं दी है।

हमने नित्यनांद की कोई मदद नहीं की: इक्वाडोर
इक्वाडोर दूतावास ने शुक्रवार को कहा, नित्यानंद को हमारे देश ने शरण नहीं दी है और ना ही हमने उसे दक्षिण अमेरिका में द्वीप खरीदने में मदद की है। उसके हमारे देश में शरण देने या द्वीप खरीदने को लेकर भारतीय मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, उनका हम खंडन करते हैं। दूतावास ने कहा है कि नित्यानंद ने शरण जरूर मांगी थी लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई।
फरार होने के बाद किया देश बनाने का दावा
नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप का मामला दर्ज है। गुजरात आश्रम में लड़कियों के यौन शोषण के मामले में भी पुलिस उसे तलाश रही है। गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद खबर आई कि नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य में इक्वाडोर के पास एक द्वीप खरीदकर उस पर एक 'हिंदू राष्ट्र' कैलासा बसा लिया है। इसकी बाकायदा वेबसाइट बनाकर अपने झंडे और संविधान की जानकारी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि दुनियाभर के प्रताड़ित हिंदू यहां आकर रह सकते हैं।

भारत सरकार ने पासपोर्ट रद्द कर दिया
वहीं भारत सरकार ने देश छोड़कर फरार हुए रेप आरोपी नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। साथ ही उसकी ओर से दी गई नए पासपोर्ट की अर्जी को भी खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी हाई कमीशन को भी नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। उनको जानकारी दे दी गई है कि किस तरह के गंभीर अपराध के मामले उसके खिलाफ चल रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications