अर्थशास्त्री राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष
अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए अध्यक्ष होंगे।
नई दिल्ली। अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। सरकार ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। बता दें कि नीति आयोग के अरविंद पनगढ़िया के अचानक इस्तीफे देने की घोषणा करने के बाद यह पद खाली हो गया था।

शनिवार को सरकार ने तमाम अनिश्चितताओं को विराम लगाते हुए नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के लिए अर्थशास्त्री राजीव कुमार के नाम की घोषणा की। बता दें कि राजीव कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के सीनियर फेलो हैं और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई महत्वपूर्ण किताबें भी लिखी हैं।
बता दें कि 31 अगस्त को अरविंद पनगढ़िया का नीति आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर आखिरी दिन है। 1 सितंबर से अब यह जिम्मेदारी राजीव कुमार निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications