कांग्रेस की आर्थिक नीतियां 'गरीबों का खून चूसने वाली': वेंकैया नायडू

Economic policies of Congress are against poors: M Venkaiah Naidu
हैदराबाद। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम जी, कांग्रेस की नीतियां गरीबों का खून चूसने वाली हैं, जिसके कारण गरीब और गरीब जबकि अमीर और अमीर हो गया। गौर हो कि एक बैठक में चिदंबरम ने आरोप लगाये थे कि भाजपा की आर्थिक नीतियां देश को पीछे ले जाने वाली हैं।

नायडू ने विदेशी धरती पर हुए सम्‍मेलन में भाजपा की आर्थिक नीतियों की निंदा करने के लिए चिदंबरम की आलोचना भी की और कहा कि यह सही तरीका नहीं है कि किसी वैश्विक मंच पर एक पार्टी का विरोध किया जाए।

उन्‍होने कहा कि सबसे ज्‍यादा वक्‍त तक इस देश में कांग्रेस का ही शासन काल रहा है अत: आज देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए कांग्रेस ही जिम्‍मेदार है।

नायडू के अलावा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस पर चुनाव के समय ही गरीबों की याद करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्‍होने अपनी रैलियों में कई बार कहा है कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस के नेता गरीबों के नाम की माला जपने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+