महाराष्ट्र-झारखंड के चुनाव तारीखों का ऐलान,13 राज्यों की 47 सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी, कब होगी वोटिंग?
Election Schedule: चुनाव आयोग (ECI) आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दोपहर 3:30 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख जारी कर दी है।
इन चुनावों के अलावा, 13 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 47 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। 49 विधानसभा सीट जो खाली हुए थे उनमें से 48 सीटों के उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है जबकि खाली हुई 3 लोकसभा सीटों में से 2 पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है।
यह भी देखें: Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, यहां चेक करें डिटेल

कब कहां होंगे उपचुनाव?
केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है जहां 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी तरह, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट जो कांग्रेस सांसद के निधन के कारण खाली हुई है पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन के कारण खाली हुई है लेकिन इलेक्शन पेटिसन लगने की वजह से यहां उपचुनाव नहीं हो रहा है।
49 में से जिन 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 47 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे जबकि उत्तराखंड की एक सीट, केदारनाथ में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। यूपी की मिल्कीपुर सीट पर भी इलेक्शन पेटिशन दायर होने के कारण यहां चुनाव नहीं होगा। महाराष्ट्र-झारखंड के चुनाव के साथ सभी विधानसभा-लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी।
यूपी की किन सीटों पर होगी उपचुनाव में वोटिंग
यूपी की बात करें तो जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं
उपचुनाव की प्रतीक्षा कर रही विधानसभा सीटें
विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा भी की जा सकती है। उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें खाली हैं।
अन्य राज्यों में अतिरिक्त रिक्तियां
मध्य प्रदेश और सिक्किम में दो-दो विधानसभा सीटें हैं, जिन पर उपचुनाव की जरूरत है। वहीं, गुजरात, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट खाली है, जिसके लिए चुनाव की घोषणा हुई है। ये उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन राज्यों में महत्वपूर्ण विधायी पदों को भरा जाएगा।
चुनाव आयोग द्वारा इन तिथियों की घोषणा करने की तैयारी के साथ ही राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण चुनावी मौसम के लिए कमर कस रहे हैं। इन चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र और झारखंड दोनों में राजनीतिक परिदृश्य को आकार देंगे, साथ ही लोकसभा उपचुनावों के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित करेंगे।
यह भी देखें: 'चुनाव आयोग हम पर बड़ा उपकार कर रहा', महाराष्ट्र में ठाकरे की शिवसेना से सीधे निर्वाचन आयोग पर ही कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications