'चुनाव आयोग हम पर बड़ा उपकार कर रहा', महाराष्ट्र में ठाकरे की शिवसेना ने सीधे निर्वाचन आयोग पर कस दिया तंज
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज हो चुकी है क्योंकि निर्वाचन आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव सेड्यूल के ऐलान में देरी पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने सीधे निर्वाचन आयोग पर ही तंज कस दिया है।
उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र में देरी से चुनाव करवाए जाने का आरोप निर्वाचन आयोग पर लगाया है।

प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा "चुनाव आयोग हम पर बहुत बड़ा उपकार कर रहा है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में 10 से अधिक नगर निगम चुनाव बीते कइ महीनों से लंबित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर हम देखें तो महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ हो जाना चाहिए थ लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब चुनाव आयोग आखिरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है, ये विपक्ष के कारण संभव हो सका है।"
महायुति का होगा महाअघाड़ी से मुकाबला
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होन की संभावना है। महायुति में शामिल भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी शामिल है जो आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ रही हैं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) और शरद पवार की एनसीपी (एसीपी) शामिल है।
26 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल
महाराष्ट्र में मौजूदा महायुति सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत् म हो रहा है, इससे पहले निर्वाचन आयोग को राज्य में चुनाव संपन्न करवाना है। राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा।
#WATCH | On ECI to announce Maharashtra and Jharkhand Assembly elections today, Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, "The Election Commission is doing us a great favour. Elections of more than 10 Municipal Corporations are pending for the last several months. If we look… pic.twitter.com/WeUoutKAYg
— ANI (@ANI) October 15, 2024












Click it and Unblock the Notifications