Andhra Pradesh: चुनाव आयोग ने की विधानसभा-लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा पर चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल मौजूद रहे।
इस दौरान सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि राज्य में 2.07 करोड़ महिला मतदाताओं सहित कुल 4.07 करोड़ मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है, जो कि एक सुखद प्रवृत्ति है। अंतिम नामावली 22 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि आयोग पारदर्शी तरीके से और प्रलोभन मुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
मीडिया से बात करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि आयोग ने चुनाव मशीनरी और संपूर्ण नौकरशाही को निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी हितधारकों के लिए सुलभ होने पर जोर दिया है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
इलेक्शन कमीशन लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर 8 जनवरी से राज्यों का दौरा शुरू कर कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार, इलेक्शन कमिश्नर अनूप पांडे और अरुण गोयल सभी राज्यों में जाकर स्टेट इलेक्शन कमीशन और प्रशासन से तैयारियों की जायजा ले रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश में तैयारियों की समीक्षा की।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications