नंदीग्राम हमले पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए हमले को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस मामले को लेकर आयोग ने रविवार को विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए ममता बनर्जी के सिक्योरिटी डायरेक्टर विवेक सहाय को पद से हटा दिया है। बैठक में चुनाव आयोग ने कहा कि ममता की Z+ सुरक्षा निदेशक के रूव में अपने प्राथमिक कर्तव्‍य के निर्वहन में विफल रहने के लिए एक सप्‍ताह के भीतर सहाय के खिलाफ आरोप तय होना चाहिए।

नंदीग्राम हमले पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक

विवेक सहाय के अलावा चुनाव आयोग ने पूर्वी मिदनापुर के डीएम विभू गोयल और एसपी प्रवीण प्रकाश को भी पद सक हटा दिया है। इन सबपर कर्तव्‍य पालन में लापरवाही बरतने का अरोप है। विभू गोयल की जगह 2005 बैच की आईएएस अधिकारी स्मिता पांडे लेंगी। वहीं प्रवीण प्रकाश की जगह 2009 बैच के आईपीएस सुनील यादव कमान संभालेंगे। इसी के साथ इन कार्रवाईयों के चलते चुनाव आयोग ने ये संकेत दिया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुआ हमला पूर्व नियोजित नहीं था बल्‍कि सुरक्षा में चूक के चलते उन्हें चोटें आईं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने पार्टियों के स्‍टार कंपेनर की सुरक्षा को लेकर भी गाइडलाइन जारी की। चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि स्‍टार प्रचारक अगर चुनावी सभा या रैली में जाते हैं तो उस दौरान उनकी सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखा जाए। उन्‍हें अगर जरूरत पड़ती है तो उनको बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी दी जाए।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया Road Show | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+