चुनाव आयोग ने जननायक जनता पार्टी को प्रदेश पार्टी का दर्जा दिया
नई दिल्ली। हरियाणा की जननायक जनता पार्टी को राज्य की पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है। चुनाव आयोग ने आज जननायक जनता पार्टी को हरियाणा की राज्य पार्टी का दर्जा दे दिया है। आयोग ने जेजेपी को इलेक्शन सिंबल्स ऑर्डर, 1968 के तहत यह मान्यता दी है। जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि उसके चुनाव चिन्ह चाभी को मान्यता दी जाए। पार्टी की इस मांग को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने जेजेपी के चुनाव चिन्ह चाफी को मान्यता दे दी है।

बता दें कि जननायक जनता पार्टी का गठन ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र व अजय सिंह चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला ने किया है। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जेजेपी ने आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में गठबंधन किया था। इस चुनाव में जेजेपी ने हरियाणा में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि आम आदमी पार्टी ने यहां 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।
गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी का गठन इंडियन नेशनल लोक दल से अलग होकर हुआ है। दरअसल जब दुष्यंत चौटाला को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया तो उन्होंने अलग से इस पार्टी का गठन किया। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव में जीत के बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन पत्र खारिज हो जाने की वजह से उनकी पत्नी शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications