Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Earthquake: इस बार कारगिल में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता

Earthquake News: देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक हफ्ते के अंदर दो बार धरती कांप चुकी है। इस बीच मंगलवार को कारगिल में भूकंप के झटकों ने फिर से डरा दिया।

Earthquake

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक करगिल, लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता मापी गई है। भूकंप का केंद्र करगिल से 191 किमी दूर उत्तर में था, जहां मंगलवार सुबह 10:05 बजे भूकंप आया।

फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में बार बार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा के रख दिया है। इससे पहले दिल्ली में लगातार दो तीन दिनों तक आए भूकंप से लोग सदमे में आ गए थे।

सोलोमन द्वीप में महसूस हुए जोरदार झटके

कारगिल लद्दाख से पहले मंगलवार सुबह सोलोमन द्वीप में मलंगो के दक्षिण पश्चिम में 7.3 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं सुनामी की चेतावनी भी जारी की जा चुकी है और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही

इधर, कारगिल में आए भूकंप से एक दिन पहले इंडोनेशिया में भूकंप ने तबाही मचकार रख दी। सोमवार को इंडोनेशिया में आए भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सोमवार को आए इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र सियानजुर शहर के करीब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+