दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में के 10 सेकंड से अधिक समय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के अलावा जापान के इजू आईलैंड पर भी 6.1तीव्रता का भूकंप आया है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दोपहर 2:51 बजे नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में 20 मिनट में भूकंप के दो जोरदार झटके, पहला भूकंप 4.2 तीव्रता का था, दूसरा 6.2 तीव्रता था। इस भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।भारत समेत पड़ोसी देश में भी महसूस हुए भूकंप के झटके। आज एक घंटे के भीतर भूकंप के कुल झटके आए थे। जिनमें दो की तीब्रता अधिक थी।
वहीं दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए। श्रावस्ती में 2:51 पर भूकंप के झटके हुए महसूस।
यूपी के लखनऊ समेत कई शहरों में में काफी देर तक हिलती रही धरती, लोगो ने 2 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं उत्तरकाशी और यमुना घाटी में भूकंप के झटके 2:52 पर महसूस किए गए भूकंप के झटके लोग घरों से बाहर निकल आए।












Click it and Unblock the Notifications