Earthquake: अंडमान निकोबार द्वीप में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता
Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप के कैंपबेल खाड़ी में रविवार शाम को धरती डोली है। अंडमान में भूकंप के तेज झटके महसू स किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।
5.3 तीव्रता के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके बहुत तेज महसूस किए गए हैं। धरती डोलने से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

वहीं, इससे पहले जातीय हिंसा से ग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शनिवार देर रात भूकंप के झटके हल्के महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी थी।
एनसीएस के मुताबिक मणिपुर में रात 12 बजकर 14 मिनट पर भूकंप से धरती कांपी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप के झटके मणिपुर के उखरूल से 13 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में आया था।
इससे पहले शुक्रवार (7 जुलाई) को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया था। भूकंप के झटके किन्नौर सहित कई अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए थे। भूंकपका केंद्र किन्नौर के सांगला में जमीन से पांच किलो नीचे था। जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3












Click it and Unblock the Notifications