पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
पाकिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5.11 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।
हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने भी भूकंप के कई झटके पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्ताम में महसूस किए गए थे।

भूकंप की गहराई 170 किलोमीटर बता गई है। हालांकि अभी इस भूकंप की अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन भूंकप के झटकों के बाद लोग अपने घर से बाहर निकल आए।
बता दें कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई थी। भूकंप के झटके शाम 6 बजे महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी।
गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान में पिछले तीन हफ्ते में यह दूसरा भूकंप का झटका है। 18 जुलाई को भी पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
13 जून को भी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 5.6 थी। लाहौर और इस्लामाबाद में भूकंप के झटके के बाद लोग अपने घर से बाहर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications