भूकंप के तेज झटकों से हिला पूरा उत्तर भारत, दिल्‍ली से लाहौर तक कांप गई धरती

Recommended Video

    Earthquake in Delhi-NCR: : Tremors felt in Punjab, UP | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलवा जम्‍मू-कश्‍मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। जो जानकारी मिल रही है कि उसके मुताबिक 15 से 20 सेकेंड तक तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग सड़कों पर निकल आए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

    दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    12 बजकर 40 मिनट पर झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र बताया जा रहा है। जमीन से 186 किमी नीचे भूकंप का केंद्र था। इस्लामाबाद में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

    पाकिस्‍तान में भी महसूस किए गए झटके

    बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ सहित तमाम इलाकों में भूकंप का असर देखने को मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान में एक घर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है, साथ ही 9 लोग घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+