उत्तर भारत में भूकंप: एनडीआरएफ टीम अलर्ट पर, राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली। भूकंप झटकों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं दफ्तर जा रहा हूं और वहां एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा, आप सभी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, एनडीआरएफ टीम अलर्ट पर है।
आपको बता दें कि आज दोपहर 12:35 के करीब बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, गुजरात के साथ ही नेपाल के काठमांडू में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है, भूकंप के झटके 1 मिनट 30 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।
यूएसजीएस के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर जमीन के करीब 19 किलोमीटर नीचे था। । गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भी नेपाल में तेज भूकंप आया था, जिसमें 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। तब से लेकर अब तक नेपाल में कई छोटे-बड़े झटके आ चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications