भूकंप के झटकों से परेशान होने की जरूरत नहीं: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। एक बार फिर से उत्तर भारत भूकंप के झटकों से थर्रा गया है। मंगलवार को दोपहर 12:35 के करीब दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि भूकंप का केन्द्र नेपाल ही है लेकिन अभी तक किसी नुकसान और हताहत होने की खबर नहीं है।

लेकिन भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं जिसके लिए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से अपील की है कि वो परेशान ना हों और ना ही भूकंप के झटकों से परेशान हों। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि भारत हमेशा नेपाल की मदद के लिए तैयार है, हम उनकी हर संभव मदद करेंगे।
आपको बता दें कि आज बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, गुजरात के साथ ही नेपाल के काठमांडू में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है, भूकंप के झटके 1 मिनट 30 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications