लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, 5.4 की मापी गई तीव्रता

लद्दाख में 5.4 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली। लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार शाम लेह-लद्दाख में 5.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 4 बजकर 27 मिनट पर महसूस हुए। भूकंप से अभी तक जान या माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

शुक्रवार दोपहर लेह-लद्दाख में 5.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

तीन दिन पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। इसी महीने 8 सितंबर को लद्दाख के करगिल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.4 थी। बीते कुछ दिनों में देश में लगातार भूकंप आए हैं। लेह, लद्दाख, कश्मीरस कारगिल में हाल के दिनों में कई बार भूकंप आ चुके हैं।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+