मिजोरम के चंफाई में भूकंप के तेज झटके, रिएक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। मिजोरम के चंफाई में आज (शनिवार)दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंफाई से 119 किमी पूरब में था। भूकंप के झटके कापी तेज थे, ऐसे में नुकसान की भी आशंका है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। मिजोरम में चंफाई इलाके को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। बीते महीने भी इस क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

Earthquake of magnitude 5.2 on the Richter scale hit 119 km East of Champhai in Mizoram: National Centre for Seismology (NCS)

आज सुबह पाकिस्तान में स्थित क्वेटा और उसके आसपास के इलाकों में भी शनिवार सुबह 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार सुबह 7.50 बजे आए भूकंप के झटके क्वेटा के अलावा मस्तंग, किला अब्दुल्ला और पिशिन जिलों सहित प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र क्वेटा से 38 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में भूमि के नीचे दस किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप आने की ये होती है वजह

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है। धरती के इसी हिलने की घटना को हम भूकंप कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+