अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, किसी नुकसान की नहीं है खबर
नई दिल्ली, मार्च 25। नॉर्थ ईस्ट राज्य अरुणाचल प्रदेश के पांगिन से 1174 किलोमीटर उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप के झटकों की वजह से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को लगभग रात 9:51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु के डिंडीगुल इलाके में भी शुक्रवार तड़के दो घंटे से भी कम समय में भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications