Earthquake: 24 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटके से हिली अंडमान-निकोबार की धरती

Earthquake: 24 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटके से हिली अंडमान-निकोबार की धरती

नई दिल्ली। Earthquake in Andaman and Nicobar Islands. अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र दिगलीपुर से 20 किमी साउथ-ईस्ट में स्थित था। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 3 बजे अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके आए।

 Earthquake of magnitude 4 on the Richter scale occurred 20 kms east-southeast of Diglipur, Andaman and Nicobar Islands

इससे पहले रविवार को भी सुबह-सुबह अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार की सुबह 6.38 बजे अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी।

नासिक में भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नासिक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार 9 बजकर 50 मिनट पर नासिक में भूकंप के झडके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ भूकंप के झटके आ रहे हैं।

क्यों आते हैं भूकंप के झटके

दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+