Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

नई दिल्ली, 09 जुलाई। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मणिपुर के उखरूल में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 मापी गई, फिलहाल अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 जून को मणिपुर में 1 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तो वहीं बीते सोमवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भूकंप के कारण धरती में कंपन हुआ था, जिसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई थी।

मणिपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

क्या होता है भूकंप

मालूम हो कि भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने की वजह से निकलने वाली एनर्जी के कारण आता है। दरअसल अर्थ के नीचे कई तरह की प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इसे प्लेट टैक्टॉनिकक कहते हैं। जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो आपस में टकराती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। जिनसे कंपन होता है और जिसे कि भूकंप कहा जाता है।

मणिपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

भूकंप आने पर क्या क्या करें

  • घर के अंदर और बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें।
  • यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें।
  • कुछ सुरक्ष‍ित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे, किसी भीतरी दीवार के साथ।
  • उस जगह से दूर रहें जहां खिड़की, शीशे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो या जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।
  • खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
  • आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को जरूर अपने मोबाइल में सेव रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, पुलिस के टेलीफोन नंबर)।
  • परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+