Earthquake: लद्दाख के करगिल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4

Earthquake: लद्दाख के करिगल में भूकंप के तेज झटके, रुक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4

नई दिल्ली। Earthquake in Ladakh. सोमवार देर रात अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके आने के बाद मंगलवार सुबह-सुबह ही लद्दाख के उत्तर-पूर्व में स्थित करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है।

 Earthquake of magnitude 4.4 on the Richter scale occurred 435-km north-northwest of Kargil, Ladakh at 05:47 am today: National Centre for Seismology

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से कई बार भूकंप आ चुके हैं। वहीं सोमवार देर रात अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके आए। इसके अलावा रविवार को अरुणाचल प्रदेश , निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंडमान-निकोबार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र दिगलीपुर से 20 किमी साउथ-ईस्ट में स्थित था। जानकारी के मुताबिकत सोमवार देर रात करीब 3 बजे अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके आए।

इससे पहले रविवार को भी सुबह-सुबह अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार की सुबह 6.38 बजे अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। वहीं भूकंप की गहराई 82 किलोमीटर थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ भूकंप के झटके आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+