Earthquake: महाराष्ट्र के पालघर में फिर से भूकंप के झटके, डर हुए हैं लोग

नई दिल्ली। Earthquake in Maharashtra, पिछले कुछ महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के कई झटके आ चुके हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के कारण यहां के लोग दहशत में हैं।

 Earthquake of magnitude 3.5 occurred near Palghar in Maharashtra at 02:50:43 IST today: National Centre for Seismology

सोमवार देर रात एक बार फिर से महाराष्ट्र के पालघर में लोगकों ने भूकंप के झटके महसूस किए। देर रात 2 बजकर 50 मिनट पर पालघर के पास भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 की थी। भूकंप की वजह से किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण लोगों के बीच डर का माहौल है। लोग घरों के भीतर रहने से डर रहे हैं।

4 घंटे में आए भूकंप के 8 झटके

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पालघर में 4 घंटों में 8 बार भूकंप के झटके आए थे। 11 सितंबर को आए भूकंप में 4 घंटों में 8 बार धरती हिली। हालांकि भूकंप के झटकों की तीव्रता कम थी। पालघर के डहाणू और तलासरी तहसीलों में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप आ रहे हैं।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+