असम: 24 घंटे में तीसरी बार हिली धरती, महसूस किए गए 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके
दिसपुर, 01 मई। असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले धरती हिलने से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। पिछले कुछ दिनों से असम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शनिवार शाम भी असम के तेजपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है, इसका केंद्र तेजपुर से 40 किमी पश्चिम में था। बता दें कि 24 घंटे में यह तीसरी बार है जब राज्य में तेज झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे भूकंप की वजह से लोगों में भय का माहौल है।

बता दें कि रविवार को असम में चुनाव परिणाम की घोषणा होनी है, सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बीच प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आ रहे लगातार भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार की रात 8 बजे महसूस किए गए झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले असम के सोनितपुर में शुक्रवार की दोपहर 4 बजे और फिर 6 बजे के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि पिछले चार दिनों से असम में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japan Earthquake:जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट नहीं
इससे पहले राज्य में बीते बुधवार 6.4 तीव्रता वाला झटका आया था जिससे सड़कों और इमारतों में दरार आ गई थी। भूकंप सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आय, जिसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई थी। भूकंप के केंद्र का पता नहीं चल पाया लेकिन कहा जा रहा है कि लोगों ने भूकंप के झटकों को काफी देर तक महसूस किया । लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे, कई इमारतों में दरारें पड़ गईं। भूकंप को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी ट्वीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications