24 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटकों से हिला नासिक, लोगों में बढ़ी दहशत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ भूकंप के झटके आ रहे हैं। कल आधे घंटे के बीच महाराष्ट्र के नासिक में दो बार भूकंप के झटके आए तो वहीं तड़के सुबह आज फिर से नासिक की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। उनमें दशहत है। लोग घरों से भीतर डर के साए में है।

 Earthquake of magnitude 3.2 on the Richer Scale occurred at 04:17 am, 93 kms west of Nashik in Maharashtra: National Centre for Seismology

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार तड़के सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। वहीं मंगलवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया और दूसरा झटका 10 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया।

मंगलवार को आए भूकंप के झटकों की बात करें तो रिक्‍टर स्‍केल पर पहले भूकंप की तीव्रता 3.8 थी, जबकि दूसरे झटके की तीव्रता 2.5 मापी गयी है । लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी रात के समय नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए थे। हालांकि इन झटकों से किसी प्रकार के नुकसान की तो कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन लोगों में दहशत हैं। लोग अपने ही घरों से बाहर निकल गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+