अरुणाचल प्रदेश में भूंकप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी इलाके में रात 8 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 थी। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 22 सितंबर 2020 को असम के बारपेटा जिला में सुबह 01:28 बजे भूकंप आया था।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सेरोलॉजी ने इसकी जानकारी दी थी। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications