दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, 3.6 थी तीव्रता

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे दिल्ली-एनसीआर,पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthquake of 3.6 magnitude jolted parts of Delhi, NCR and Uttar Pradesh on Wednesday

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार दोपहर को भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के करीब था। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल पर मापी गई है। लोगों ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि भूकंप कब आकर कब चला गया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे दिल्ली-एनसीआर,पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई।

वहीं उतराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। यहां दोपहर 1.30 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 143 किलोमीटर पूर्व रहा और इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

पूरे देश को भारतीय मानक ब्यूरो ने देश को पांच भूकंप जोन में बांटा है। देश का 59 प्रतिशत हिस्सा भूकंप रिस्क जोन में है। भारत में पांचवें जोन को सबसे ज्यादा खतरनाक और सक्रिय माना जाता है। सबसे खतरनाक जोन में जम्मू और कश्मीर का हिस्सा (कश्मीर घाटी), हिमाचल प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा, उत्तराखंड का पूर्वी हिस्सा, गुजरात में कच्छ का रण, उत्तरी बिहार का हिस्सा, भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+