Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में सोमवार शाम भूकंप के झटके आए हैं। देर शाम सात बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अंडमान-निकोबार के पोर्टब्लेयर शहर से 258 किमी दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप से जान-माल के किसी तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दुनियाभर में बीते कुछ समय में लगातार भूकंप के झटके आए हैं। बीते हफ्ते शुक्रवार रात को राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और पाकिस्तान, तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राजधानी दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू, राजस्थान और आसपास भूकंप के तेज झटके शुक्रवार रात महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, पहले 10 बजकर 31 मिनट पर 6.3 की तीव्रता के झटके आए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान था। वहीं पंजाब के अमृतसर में 10 बजकर 34 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। इतने तेज झटकों से देशभर में शुक्रवार रात दशहत देखी गई थी।
शनिवार को जापान के फुकुशिमा प्रान्त के तट पर भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.1 रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई है। फुकुशिमा प्रान्त में भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर था। जिसका उपरिकेंद्र 60 किमी नीचे गहराई में था।
Earthquake: उमर अब्दुल्ला बोले- 16 साल में पहली बार हुआ ऐसा, मैं तो बदहवास भागा












Click it and Unblock the Notifications