केरल के मल्लपुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके
नई दिल्ली। केरल के मलप्पुरम में जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार रात आठ बजे शहर में भूकंर के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार के दिगलीपुर टाउन के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 55 किमी पर था।
क्यों आते हैं भूकंप
भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्लेट्स टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है, जिसे भूकंप मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications