Earthquake: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
Earthquake Assam: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया। शनिवार रात लगभग 8:50 बजे धरती डोली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता रही।

इससे पहले 17 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप राजौरी में तडके करीब तीन बजकर 49 मिनट पर आया था। जिसके कारण अपने-अपने घरों में सो रहे स्थानीय निवासी सहम गए थे। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली।
राजस्थान के जयपुर सहित अनेक शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। प्रदेश में अलसुबह आए भूकंप के झटको से नींद में सो रहे लोगों को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी। गहरी नींद में सो रहे लोग जाकर डर के मारे सुबह 4 बजे घर से बाहर निकल आए थे। प्रदेश में जयपुर सहित अनेक शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप विभाग केंद्र के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह 4:09 पर आया था। इसके बाद लगातार तीन झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई थी। स्थानीय लोगों को जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो वह डर के मारे घरों से बाहर निकल गए थे।
यह भी पढ़ें- Earthquake in Bogota: बोगोटा में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग, तीव्रता 6.1 दर्ज












Click it and Unblock the Notifications