लद्दाख में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मंगलवार रात 10 बजे भूकंप के ये झटके आए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप से जान-माल के किसी तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

eatrhquake

देश और दुनिया में बीते कुछ दिनों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।एक दिन पहले सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अंडमान निकोबार में में सोमवार शाम सात बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अंडमान-निकोबार के पोर्टब्लेयर शहर से 258 किमी दक्षिण-पूर्व में था। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भूकंप सोमवार रात 9 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के य झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी नार्थ-वेस्ट था। पटना में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।

इससे पहले 12 फरवरी की रात को राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और पाकिस्तान, तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राजधानी दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू, राजस्थान और आसपास भूकंप के तेज झटके शुक्रवार रात महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, पहले 10 बजकर 31 मिनट पर 6.3 की तीव्रता के झटके आए। जिसका केंद्र तजाकिस्तान था। वहीं पंजाब के अमृतसर में 10 बजकर 34 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।

अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+