नए साल की तैयारियों के बीच मणिपुर में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल तीव्रता 3.1

नई दिल्ली। नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच गुरुवार को मणिपुर में भूकंप के तेज झटकों से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक आज यानी 31 दिसंबर की शाम 5:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मोईरांग से 35 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व की ओर 40 किमी जमीन के अंदर था।

earthquake hit Chandel area in Manipur says National Centre for Seismology

बता दें कि साल 2020 में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई भूकंप के झटके महसूस किए। गनीमत रही कि किसी भी झटके से देश में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि बुधवार को देर रात भी मणिपुर के उखरूल इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी। भूकंप के घटके बुधवार रात 8 बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र 100 किमी की गहराई में बताया गया था।

Croatia में 140 वर्षों का सबसे भीषण भूकंप
बता दें कि क्रोएशिया में 140 सालों में इतिहास का सबसे तगड़ा भूकंप झेल रहा है। 2020 में ये दूसरा मौका पर जब इस तरह का भूकंप आया है। भूकंप में 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को आए इस भूकंप की तीव्रता यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने 6.2 मापी गई जो कि एक दिन पहल सोमवार को आए 5.2 तीव्रता वाले भूकंप से अधिक है। एक तरह इस भूकंप ने जहां क्रोएशिया की पैट्रिंजा (Petrinja) शहर में तबाही मचाई है। वहीं इसका असर राजधानी जैग्रेब के साथ ही रोम और वियना जैसे दूर के शहरों में भी महसूस हुआ है। उप प्रधानमंत्री दावोर बांजोनिवोकिक वे सरकारी टीवी पर बताया कि भूकंप का केंद्र पैट्रिंजा शहर में था जहां 7 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक 13 साल की लड़की और पिता पुत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Earthquake In Delhi: 8 दिन के अंदर दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+